Home स्वास्थ्य महिलाओं को जरूर करवाने चाहिए यह 5 हेल्‍थ चेकअप

महिलाओं को जरूर करवाने चाहिए यह 5 हेल्‍थ चेकअप

329
0

महिलाएं अपनी सेहत को परिवार के हर सदस्‍य से पीछे रखती हैं। मगर आप घर की नींव हैं, अगर आपकी ही सेहत बिगड़ गई तो फिर परिवार की देखभाल कौन करेगा।

समय-समय पर यहां बताए गए 5 हेल्‍थ चेकअप जरूर करवाने चाहिए। इससे उनकी सेहत पर मंडरा रहे खतरों का समय रहते पता लगाना आसान होगा। आइए जानते हैं क्‍या हैं यह 5 हेल्थ चेकअप :

ब्रेस्ट कैंसर की जांच :

प्रेग्‍नेंसी के बाद या स्‍तनों में बदलाव नजर आने पर इनकी जांच कराना जरूर होता है। साल में 1 बार ब्रेस्ट टेस्ट करवाएं। इसके अलावा ब्रेस्ट कैंसर की जांच के लिए 1-2 साल में मेमोग्राफी करवाना जरूरी है।

गर्भाशय का हेल्थ टेस्ट :

गर्भाशय से जुड़ी बीमारियों का समय रहते पता लगाने के लिए आप पेल्विक टेस्ट करवा सकती हैं। इस टेस्ट के जरिए कैंसर, फायब्रॉइड, सिस्ट और एसटीडी का समय पर पता लगाया जा सकता है।

दिल की सेहत :

महिलाओं को दिल की सेहत का ख्‍याल जरूर रख्‍ना चाहिए। नियमित रूप से ब्‍लड प्रेशर और कोलेस्‍ट्रॉल का स्‍तर जरूर चेक करवाते रहना चाहिए

शुगर की जांच :

मेनोपॉज के बाद बढ़ता वजन महिलाओं को इस बीमारी की ओर धकेल सकता है। ऐसे में अगर शुगर नहीं है तो भी हर तीन महीने में एक बार यह टेस्ट करवा लेना चाहिए।

आंखों की सेहत भी है जरूरी :

अक्सर महिलाएं यह सोचकर टेस्ट करवाना जरूरी नहीं समझती कि उनकी आंखें ठीक हैं। मगर आंखों से जुड़ी कोई प्रॉब्लम न होने पर भी इसका टेस्ट करवा लेना ही अच्छा है।