Home धर्म – ज्योतिष राशिफल 4 नवंबर: करवा चौथ का दिन इन 5 राशि की महिलाओं...

राशिफल 4 नवंबर: करवा चौथ का दिन इन 5 राशि की महिलाओं के लिए होगा अच्छा, जानिए अन्य का हाल

114
0

कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और बुधवार का दिन है। चतुर्थी तिथि पूरा दिन पूरी रात पार कर गुरुवार सुबह 5 बजकर 15 मिनट तक रहेगी। इसके साथ ही बुधवार को करवाचौथ का व्रत किया जायेगा। इसके साथ ही पूरा दिन पूरी रात पार कर गुरुवार सुबह 6 बजकर 55 मिनट तक शिव योग रहेगा। इसके अलावा पूरा दिन पार कर कल की भोर 4 बजकर 51 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि
आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आपका प्रमोशन होगा। दाम्पत्य जीवन में मिठास बनी रहेगा। अपने बड़ों का आदर सम्मान करोंगे तो भविषय में और तरकी मिलेगी।। अगर नया व्यापार शुरू करने के बारे में सोच रहे है तो आज का दिन शुभ है। परिवार और दोस्त आपके नए बिजनेस में आपका साथ देंगे। परिवार के साथ घर पर मूवी देखने का प्लान बनेगा। आपको अपने बच्चों से कोई शुभ समाचार मिलेगा।। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

वृष राशि
आज का दिन परिवार वालों के साथ बीतेगा। परिवार के साथ घर के समान की खरीददारी करने बाहर जा सकते है। किसी रिश्तेदार की शादी का भी बुलावा आयेगा। आज अपने भाईयों के साथ मिलकर किसी नए कार्य की योजना बना सकते हैं । इस राशी के लोगों का दाम्पत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। दोस्तों के साथ विदेश जाने का प्लान भी बन सकता है। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग बन रहे है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि
आज आपकी किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आज जिस भी काम को आप करना चाहेंगे वो निश्चित ही पूरा होगा। आज आप अपने ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे। आज आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते है। आज आपकी ईमानदारी से प्रभावित जीवनसाथी से आपको बहुत सारा प्यार मिलने वाला है। इस राशि वाले लोगों को आज परेशानियों से डटकर मुकाबला करने पर तरक्की के सारे दरवाजे खुले नजर आयेंगे। इस राशि वाले छात्रों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है। आर्थिक स्थिति समान्य रहेगी।

कर्क राशि
आज का आपका दिन पहले की अपेक्षा काफी अच्छा रहने वाला है। इस राशि वालों के लिए आज का दिन उनके अनुकूल रहेंगे। आज आप जो भी चाहेंगे वो सारे काम आपके मन – मुताबिक पूरे होंगे। नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। कोई भी बड़ा कार्य करने से पहले अपने बड़ों की राय लेना न भूलें। इस राशि वाले लोगों को आज शादी का आॅफर भी आ सकता है। आप अपने बच्चों को पार्क घुमाने ले जा सकते है। जिवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे।

सिंह राशि
आज धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। किसी धार्मिक समारोह में आपको बुलाया भी जा सकता है। आज आप रिश्तेदारों से दूरी बनाकर रहे, उनकी गलत नसीहत आपको अपने तरक्की के मार्ग से विचलित कर सकती है। इस राशि के छात्र जो इंजीनियरिंग कर रहें है उनके लिए आज का दिन शुभ है। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से आफर भी आ सकता है। भाईयों के साथ बाहर हील स्टेशन पर जाने का प्लान बन सकता है। प्राइवेट आफिस में काम करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। धन लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे।

कन्या राशि
आज आपका पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान केन्द्रित रहेगा, अगर आप किसी फार्म को भरने की सोच रहे है तो तुरन्त भर दें। कारोबारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने चिड़चिड़ेपन पर काबू रखें। आज जो चीजें आपके लिए रूकावट बन रहीं हो उसे नजर अंदाज कर दें। अपने बड़ों के प्रति आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। बच्चें आपको खुशखबरी दे सकते है। जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। लवमेट को आज लॉग ड्राइव पर ले जाएं। रिश्तों में मिठास बना रहेगा। माता – पिता का आर्शिवाद आप पर बना रहेगा।

तुला राशि
आज का दिन अध्यात्मकता की तरफ रहेगा। इस राशि के लोग आज किसी बड़ी योजना को शुरू कर सकते है। जिसका फायदा उन्हें आगे चलकर जरूर मिलेगा। आज किसी करीबी दोस्त से टकरा सकते हो। जिसे लेकर आप घर आओगे। घर में संतान के रुप में लक्ष्मी के आने से खुशियों भरा माहौल रहेगा। सरकारी आफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है। आज आपके मन में बिजनेस को लेकर मन में नए – नए विचार उत्पन्न होंगे। जिवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि
आज का दिन सारी मनोकामना पूरी हो सकती है। करोबारियों को आज धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर होगा। आज आप अपने जीवनसाथी को मनाने के लिए कहीं घूमने जा सकते है। आपके बिजनेस में आपके बच्चें आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। लवमेट को आज रिंग गिफ्ट कर सकते हो। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। राजनीतिक कार्यों की तरफ रुझान वालों को आज किसी पार्टी से आॅफर मिल सकता है। स्वासथ के मामले में तंदरुसत बने रहेंगें।

धनु राशि
आज आपका दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत रहेगी। आज आपको नये वस्त्रों पर धन व्यय कर सकते है। किसी अजनबी की वजह से आज आपका मूड खराब हो सकता। जिसकी वजह से आज आप तनावग्रस्त महसूस करेंगे। कारोबार में आज आपको उम्मीद के मुताबिक थोड़े ही लाभ की प्राप्ति होगी। आज आप नए वाहन को खरीदना चाहतें है तो आज के दिन आपके लिए शुभ है। बिजनेस के सिलसिले में आपकी विदेश की यात्रा हो सकती है।

मकर राशि
लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपके रूके हुए कामों में आपके मित्र आपकी मदद करेंगे। आज आपके दुश्मन आपसे दूरियां बनाये रहेगें। आज आपको किसी अपनो से खुशखबरी मिल सकती है। आज पैसे के मामले में आप उधार के देने-लेने से बचें। आज आपके रूके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। इस राशि वाले छात्र आज किसी से बहस न करें। पढ़ाई के प्रति आज आपका रूझान बना रहेगा। आज आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आएगी। अपकी तीव्र बुद्धि के कारण आज आपको पुरूस्कार मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

कुंभ राशि
आज का दिन उमंग भरी रहेगी। आज आप अपनी सेहत के प्रति सावधान रहे साथ ही साथ खान-पान पर भी ध्यान रखने की जरूरत है। आज आपके घर किसी नए रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। आज नए व्यापार में कदम बढ़ाना आपको उन्नति की ओर ले जाएगा। दोस्तों के साथ मन – मुटाव होने के चांस हो सकता है। किसी अच्छे काम के लेकर समाज में आपका मान – सम्मान बढ़ सकता है। परिवार के साथ घर पर ही अच्छे डिनर का प्लान बनेगा। लवमेट के साथ आप डेट पर जा सकते है।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए बेहद खुशनुमा रहेगा। आज आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आज आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति में पहले की अपेक्षा सुधार आएगा। इस राशि के लोग आज प्यार के मामले में निगेटिविटि फील करेंगे। कोई बाहरी आज आपके विवाहित जीवन में जहर घोलने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आपकी समझदारी आपको इन मुसीबतों से दूर रखेंगी। इसके विपरीत जरूरतमंद चीजें आपकों फायदे भी दिला सकती है। बच्चों के साथ पार्क में जा सकते हो।