Home राजनीति चावल उत्सव कांग्रेस की जनता के प्रति प्रतिबद्धता का उत्सव है -कांग्रेस

चावल उत्सव कांग्रेस की जनता के प्रति प्रतिबद्धता का उत्सव है -कांग्रेस

277
0

 

जगदलपुर । छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मनाया जाने वाला चावल उत्सव कांग्रेस की अपने वादों को पूरा करने की प्रतिबद्धता का उत्सव है। छ.ग. प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक दुबे ने कहा है कि कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनावों के अपने जन घोषणा पत्र में जनता से जो वादे किए थे, कांग्रेस की सरकार ने उसे ईमानदारी से पूरा करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने हर परिवार को सस्ते दर पर चावल उपलब्ध करवाने का वादा किया था। कांग्रेस सरकार उसे भी पूरा करने जा रही है प्रदेश भर के राशन दुकानों में चावल उत्सव का आयोजन इसी लिए किया जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक दुबे ने कहा है कि यही बुनियादी फर्क है कांग्रेस और भाजपा में। कांग्रेस जो वादे करती है, उसे पूरा करती है। भाजपा की तरह चुनाव के बाद उसे भूलती नही है। पिछले दो चुनावो में भाजपा ने गरीबो को चावल देने का वादा कर वोट हासिल किया। चुनाव के पहले बेतहाशा राशन कार्ड बनवाया, सरकार में आने के बाद राशन कार्डों को फर्जी बता कर लाखो लोगों को चावल से वंचित रखा गया। भाजपा चुनाव सामने देख कर चावल उत्सव मनाती थी। कांग्रेस की सरकार लोकसभा चुनाव के बाद चावल उत्सव मनाने जा रही है।

कांग्रेस ने अपने वायदे के अनुसार किसानों का कर्ज माफ किया। धान की खरीदी 2500 रुपये प्रति क्विंटल में की। 400 यूनिट तक बिजली बिल आधा कर दिया। युवाओ के लिए सरकारी नौकरी के दरवाजे खोल कर 17000 शिक्षकों की भर्ती नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गई। छोटे प्लाट की रजिस्ट्रियां शुरू की गई। किसानों की जमीन वापस की गई। तेंदूपत्ता संग्राहकों की मानदेय राशि 2500 से बढ़ाकर 4000 रुपये किया गया। वादों को पूरा करने के ईमानदार निर्णयों के कारण जनमानस में कांग्रेस के प्रति भरोसा और बढ़ा है।