Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें विश्व उपभोक्ता दिवस पर हुआ विचार गोष्ठी का आयोजन, उपभोक्ताओं को जागरूक...

विश्व उपभोक्ता दिवस पर हुआ विचार गोष्ठी का आयोजन, उपभोक्ताओं को जागरूक रहने पर दिया जोर,

395
0

जगदलपुर। उपभोक्ता कल्याण संघ एवं थोक उपभोक्ता सहकारी भंडार बस्तर के संयुक्त तत्वाधान में विश्व उपभोक्ता दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन स्थानीय पत्रकार भवन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल,    अध्यक्षता छबिलेश्वर जोशी सहित संजीव शर्मा एवं सतीश  तिवारी थे। गोष्ठी में शहर के जागरूक नागरिकों ने अपने विचार व्यक्त किए। चर्चा के दौरान उपभोक्ताओं के अधिकारों और कानून की जानकारी दी गई।

विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार में सबसे ज्यादा उपभोक्ताओं की जागरूकता पर ध्यान केंद्रित किया। किस तरह उपभोक्ता जागरूक रहकर किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बच सकते हैं इस पर भी मंथन किया गया। यदि कोई उपभोक्ता किसी भी तरह के शोषण या धोखाधड़ी का शिकार होता है तो किस तरह उसकी मदद की जाए इस पर भी विचार विमर्श किया गया।