Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें गायत्री गुरुकुल तीतीरगांव के बच्चों के संग डी एन इवेंट द्वारा मनाया...

गायत्री गुरुकुल तीतीरगांव के बच्चों के संग डी एन इवेंट द्वारा मनाया गया होलिका दहन

41
0

जगदलपुर।रंगों का त्यौहार होली के शुभ अवसर पर DN Events के द्वारा गायत्री गुरुकुल, तीतीरगांव में “एक होली ऐसी भी” होलिका दहन समारोह का भव्य आयोजन 24 मार्च को किया गया। इस कार्यक्रम के बारे मे विस्तृत जानकारी के लिए संस्था की फाउंडर मिस निहारिका मोदी ने बताया यह विशेष आयोजन बच्चों के संग मिल कर रंगों का त्यौहार एवं होली दहन भी आश्रम के प्रांगण में किया गया। साथ ही बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। बच्चों होली के विशेष अवसर पर सभी बच्चों को डी एन इवेंट्स द्वारा गुलाल, टीशर्ट एवं मनोरंजन हेतु सामग्री भी वितरित किया गया साथ ही सभी के लिए होली के विशेष पकवान भी दिया गया।

उक्त कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोग सभी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है बच्चों के साथ होली के बारे में जागरूक करना था एवं होली कि विशेषता के वारे में जानकारी देना था। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रिशी मोदी, प्रेक्षा, सागर राव, नेहाल साव, चन्दन तिवारी, एवं अखिल मेहता का सराहनीय योगदान रहा, इस पुरे आयोजन में जैन बंधु, सुनील दंडवानी, निखिल जैन एवं एस आर इवेंट का विशेष सहयोग मिला।