Home क्राइम सराफा व्यापारी से लूट के मामले में बस्तर पुलिस को मिली बड़ी...

सराफा व्यापारी से लूट के मामले में बस्तर पुलिस को मिली बड़ी सफलता,एक आरोपी गिरफ्तार,3 लाख 75 हजार का सोना बरामद

592
0

जगदलपुर। शहर की वृंदावन कॉलोनी में सर्राफा व्यापारी के ऊपर हमला कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले  एक अन्य फरार लुटेरे को बस्तर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लूट मामले में शामिल पांच आरोपियों को बस्तर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक आरोपी अभी भी फरार है।

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 1 मोटरसाइकिल व 83 ग्राम सोना बरामद किया गया है। वहीं इससे पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 470 ग्राम सोना, 2 मोटरसाइकिल, 1 पिस्टल सहित 10 हजार रुपये नगद बरामद किया था।

जानकारी देते हुये बस्तर एएसपी ओपी शर्मा ने बताया कि  लूट की वारदात को अंजाम देकर आरोपी ओड़िसा की ओर भाग गए थे। जिन्हें पकड़ने के लिए बस्तर पुलिस की एक विशेष टीम गठित कर उड़ीसा रवाना की गई थी। टीम ने कुछ दिन पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था।और आज 1 अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं फरार 1 आरोपी की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी मनी प्रधान ग्राम मुण्डपाल जिला जाजपुर उड़ीसा का निवासी हैं। जिसके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।