Home धर्म – ज्योतिष राशिफल 27 अक्टूबर: ध्रुव योग के कारण इन राशियों को बिजनेस में...

राशिफल 27 अक्टूबर: ध्रुव योग के कारण इन राशियों को बिजनेस में मिलेगा दोगुना लाभ

286
0

आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि एकादशी और दिन मंगलवार है। एकादशी तिथि सुबह 10 बजकर 47 मिनट तक ही रहेगी उसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी जोकि पूरा दिन पूरी रात पार कर बुधवार दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। इसके साथ ही मंगलवार का पूरा दिन पूरी रात पार कर देर रात 1 बजकर 7 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही सुबह 6 बजकर 37 मिनट से सुबह 10 बजकर 47 मिनट तक कुमार योग रहेगा। इसके अलावा आज पूरा दिन पूरी रात पार कर बुधवार सुबह 9 बजकर 11 मिनट तक पूवार्भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा राशिनुसार आपका दिन।

मेष राशि
आज पारिवारिक जीवन में चल रहे कुछ महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिये बनायी योजनाओं पर भी आज कुछ सोच-विचार कर सकते हैं। अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद भी मिलेगी। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे। आज आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे। परिवार के किसी काम के लिये यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। दिन अच्छा बीतेगा।

वृष राशि
आज का दिन व्यापार के लिए फायदेमंद रहेगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके मिल सकते हैं। नए विचार आपके सामने आते रहेंगे। आज योजना बनाने और फैसला लेने के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज आप पूरा ध्यान अपनी जिम्मेदारियों पर रखें। हर काम जोश से पूरा करने की कोशिश करें। आपकी कोशिशें जल्द ही रंग ला सकती हैं। अगर आज किसी को प्रपोज करना चाह रहे हैं तो कर सकते है। आज आपकी किस्मत आपका सर्पोट करेगी। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। आज आप खुले मन से बात करेंगे। साथ ही दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे।

मिथुन राशि
आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। आज आपका मन नये काम करने में लगेगा। बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आज अपने कामकाज को पूरी सावधानी से करें, साथ ही दूसरों की हर संभव मदद करें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पार्टनर से प्यार और सहयो मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का समय ठीक रहेगा। आज कोई नई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हो। आज बिना वजह विवादों में फंसने से बचें।

कर्क राशि
आज का दिन ठीकझ्रठाक रहने वाला है। आज अपनी सोच को सकारात्मक रखें। आज आप जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं। इसके लिए आपको अच्छे आप्शन मिल सकते हैं। आज आॅफिस में पुराने कामकाज निपटाने में सफल रहेंगे। आज रुठे हुए साथी को मनाने के लिए उसे मनपसंद गिफ्ट दे सकते हैं। कोई भी फैसला सोच झ्रसमझकर लें। किसी काम में जल्दवाजी करने से आपको नुकसान हो सकता है।स्वासथ पर आज आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

सिंह राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। आज जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। बिजनेस में परिवार से सहयोग मिलेगा। वर्क प्लेस पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। अपने करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह सॉल्व भी हो जायेगी। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा, ड्राई फूड खाएं। बच्चों के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। आज दाम्पत्य जीवन में पहले से चल रहे विवाद से राहत मिलेगी। अपने खर्चों को कंट्रोल करें, नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है। काम आसानी से पूरे होंगे।

कन्या राशि
आज आपका मन घर और आॅफिस की दुनिया से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लें। आर्थिक रूप से पुरानी बहुमूल्य चीजों के मोलभाव पर लाभ होगा। अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए भी आज का दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। आपका आत्मबल आपके लिये सफलता की कुंजी साबित होगा। सरकार से संबंधित काम करवाने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लेना होगा। यदि छात्र किसी नये पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं तो आज का दिन अनुकूल है। बच्चों की कामयाबी पर आप गर्व महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा।

तुला राशि
आज आपके मन में नए झ्रनए विचार आएंगे। आज आप कुछ ज्यादा ही जोश में रहेंगे। आपके बनाए प्लान में कोई बदलाव हो सकता है। बिजनेस में कुछ नया करने की इच्छा होगी। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। व्यापार में आर्थिक लाभ होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा। आज आॅफिस में आपका प्रमोशन होने के चांस बन रहे हैं आज परिवार वालों के साथ किसी रिश्तेदार की शादी में जा सकते हैं। संगीत से जुड़े लोगों को आज जॉब के अच्छे आॅफर आ सकते हैं।

वृश्चिक राशि
आज प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा। बड़े झ्र बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। धन लाभ का योग बन रहा है। समाज कल्याण की तरफ भी आपका रुझान होगा। शत्रु आपको हराने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपके सम्मुख ठहर नहीं सकेंगे। नौकरीपेशा लोगों को विशेष सफलता हासिल होगी आफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्त्रोत मिलेंगे आज अचानक से आपके किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

धनु राशि
आज आपका रुझान अध्यात्मक की तरफ ज्यादा रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज पड़ोसियों के बीच आपका मान झ्र सम्मान बढ़ेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में आपको सफलता मिलेगी। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। माता के साथ संबंध मधुर रहेंगे। बिजनेस में पिता को सहयोग करेंगे। खानपान और जीवनशैली पर विशेष ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है। लवमेट वालों का आज रिश्ता तय होने का योग बन रहा है।

मकर राशि
आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी भी हो सकती है, जिससे आपका आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखें। छात्रों के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। आज आपके व्यापार में फायदे के आसार नजर आ रहे हैं। धन लाभ से आप अपने अटके हुए काम पूरे कर सकते हैं। आपके काम अपने आप बनते चले जायेंगे।

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। आज आपकी मुलाकात अपने बेस्ट फ्रेंड से हो सकती है। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से वातार्लाप हो सकती है। आज के दिन दूर की यात्रा करने से बचें, अपने स्वास्थ्य को राहत देने के लिये ये डिसीजन ठीक होगा। बिजनेस में निवेश के लिए सही समय की प्रतीक्षा करें। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। सेहत अच्छी रहेगी।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्वक रहेगा। आज कोई भी शुभ कार्य करेंगे और साथ ही मांगलिक कार्य भी करेंगे। संतान की करियर के लिए मन में चिंताएं बनी रहेगी। दोस्तों के साथ बाहर मौसम का लुफ्त उठा सकते है। पूरा दिन इंज्वाय से भरा रहेगा। सरकारी आॅफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। हो सकता है आपका प्रमोशन भी कर दें। आज नए लोगों के साथ संपर्क बनेगा। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। आज कोई भी नया काम शुरू करते समय माता झ्रपिता के पैर छू कर ही करें।