Home राजनीति भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जलाया छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार का पुतला

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जलाया छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार का पुतला

243
0

जगदलपुर:- आज जगदलपुर के गोलबाजार चौक में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला-बस्तर ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार का पुतला दहन किया, बलरामपुर जिले में हुए एक नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म और फिर हत्या करदी गई और छत्तीसगढ़ प्रदेश में लगातार महिलाओं के ऊपर अत्याचार और भय जैसा माहौल बना हुआ है और प्रदेश में प्रति दिन गुंडों बदमाशों, माफियाओ के द्वारा हत्या लूट जैसे घटनाएं हो रही हैं। जिस पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के मंत्री शिव डहरिया का गैर जिम्मेदाराना बयान की छत्तीसगढ़ में महिलाओं से हो रहा दुष्कर्म छोटा है और उत्तरप्रदेश राज्य में दुष्कर्म बड़ा है।

यह शिव डहरिया मंत्री छत्तीसगढ़ शासन का छत्तीसगढ़ के महिलाओं प्रति गैर जिम्मेदार व्यवहार उल्लेखित करती है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री इन सारे मामलों के दोषी हैं। और सरकार को चलाने में पूर्णरूप से भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ विफल हो चुके हैं। जिस हेतु भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार का विरोध स्वरूप पुतला दहन की। पुतला दहन में भारतीय जनता पार्टी जिला-बस्तर के जिलाध्यक्ष रूपसिंग मंडावी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रजनीश पानीग्राही, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संग्राम राणा, जिला महामंत्री अविनाश श्रीवास्तव, रितेश दास जोशी, अतुल सिम्हा,मनोज पटेल,रवि कश्यप,प्रकाश रावल, लक्ष्मण झा, प्रकाश झा,आंनद झा, अमर झा, प्रितेश राव, विकास चांडक, सूर्यभूषण सिंग, रोहित खत्री, आलेख तिवारी, परेश ताटी,बंटू पांडे, कॄष्ण नारायण अन्य युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।