Home राजनीति हाथरस की दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने कांग्रेसियों का जिला स्तरीय मौन...

हाथरस की दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने कांग्रेसियों का जिला स्तरीय मौन सत्याग्रह,कहा-इस दर्दनाक घटना ने किया मानवता को शर्मसार, कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ योगी सरकार की कायराना हरकत शर्मनाक

264
0

जगदलपुर।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी/प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर/ग्रामीण) के तत्वाधान में हाथरस घटना और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के साथ हुए अभद्र व दूर्यव्यहार के विरोध में शहीद स्मारक सिरहासार चौक में जिला स्तरीय मौन सत्याग्रह आंदोलन किया गया।

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बाल्मीकि समुदाय के 19 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार वह हत्या की घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया वही योगी आदित्यनाथ की भाजपा सरकार ने हाथरस की बेटी के साथ हुई बर्बरता व अत्याचार से भी ज्यादा बर्बरता उत्तर प्रदेश के पुलिस और प्रशासन ने दिखाते हुए पीड़िता के परिवार की सहमति के बिना आधी रात को की गई अंतिम संस्कार घोर निंदनीय और समाज के लिए चिंतनीय है। विगत दिनों कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व राष्ट्र महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा सहित वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात करने हाथरस जा रहा था जिसे उत्तर प्रदेश की सीमा पर ही प्रशासन ने रोकते हुए माननीय श्री राहुल गांधी के साथ शामिल प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों को घृणित रूप से गिरफ्तार करते हुए कार्यकर्ताओं के ऊपर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज भी किया।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस निरंतर योगी आदित्यनाथ सरकार की मनमानी व असंवैधानिक तत्वों के खिलाफ लड़ रही है और पीड़िता एवं उनके परिवार के साथ हो रही घोर अन्याय के खिलाफ व न्याय दिलाने के लिए देशभर में सत्याग्रह आंदोलन आयोजित किए जाने का निर्णय लिया। तथा उसी तारतम्य में योगी आदित्यनाथ सरकार की मनमानी हिटलर शाही असंवैधानिक नीतियों के विरोध में और पीड़िता एवं उनके परिवार के साथ हो रही अन्याय के खिलाफ न्याय दिलाने की मांग को लेकर स्थानीय शहीद स्मारक गांधी प्रतिमा के पास विरोध स्वरूप जिला स्तरीय मौन सत्याग्रह आंदोलन किया गया।

आंदोलन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षद्वय राजीव शर्मा,बलराम मौर्य,महापौर सफिरा साहू,संसदीय सचिव/विधायक रेखचन्द जैन,जिला महामंत्री अनवर खान,राजीव नारंग,फ़तेह सिंह परिहार,गौरनाथ नाग,महादेव नाग,राजेश चौधरी,सामु कश्यप,योगेश पाणिग्राही, सहित जिला/ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारीगण सेवादल, युवक कांग्रेस,एनएसयूआई सहित अन्य प्रकोष्ठ/विभाग के पदाधिकारी व नगर निगम के पार्षदगण/त्रि-स्तरीय पंचायत के समस्त जनप्रतिनिधि/वरिष्ठ कांग्रेसी व कांग्रेस के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।