Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें कोरोना से बचने इंद्रावती बचाओ अभियान के सदस्य लोगों को कर रहे...

कोरोना से बचने इंद्रावती बचाओ अभियान के सदस्य लोगों को कर रहे जागरूक,आज शहर के जाने माने डॉक्टर ने संभाली कमान,शहर में घूमकर लोगों को दी समझाईश

426
0

जगदलपुर। शहर की अग्रणी संस्था इंद्रावती बचाओ अभियान पर्यावरण को बचाने जहां लम्बे समय से पौधरोपण कर रही है वहीं अब कोरोना महामारी के दौर में अपना सामाजिक दायित्व भी निभा रही है। बस्तर में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने इंद्रावती बचाओ अभियान के सदस्य लगातार क्रियाशील हैं। आज शहर के जाने माने डॉक्टर और पर्यावरण प्रेमी डॉ प्रदीप पांडे ने लोगों को जागरूक करने खुद कमान संभाली।

डॉक्टर प्रदीप पांडे ने खुद माइक से लोगो को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की समझाईश दी। उनके साथ अभियान के सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता संपत झा ने खुद वाहन चलाकर सारा दिन शहर में घूमकर लोगों से कोरोना से बचने की अपील की। उन दोनों ने बिना मास्क के घूम रहे लोगों को मास्क भी दिए।

कोरोना महामारी के प्रति लोगों को जागरूक करने अभियान के सदस्य लोगों से मिलकर उन्हें समझाईश दे रहे हैं। शहर में अपील की बड़ी बड़ी होर्डिंग्स लगाई गई है। शहर के हर वार्ड में रिक्शा, पिकअप से भी लगातार संदेशों के माध्यम से लोगों को सचेत किया जा रहा है।