Home राजनीति प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के भरोसे पर खरे उतरे राजीव शर्मा,उन्हें फिर...

प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के भरोसे पर खरे उतरे राजीव शर्मा,उन्हें फिर सौंपी गई जगदलपुर की कमान,विरोधी भी मानते हैं इस जिलाध्यक्ष का लोहा

1267
0

जगदलपुर।राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने फिर एक बार जगदलपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद पर राजीव शर्मा की नियुक्ति कर पुनः उन पर भरोसा जताया है। गत 6 वर्ष पूर्व कांग्रेस पार्टी जिस रसातल पर थी। शहर जिला कांग्रेस में राजीव शर्मा ने बतौर कार्यकारी अध्यक्ष कई चुनावों में बेहतरीन प्रदर्शन कर कांग्रेस को न सिर्फ उबारा अपितु अपनी दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व का लोहा भी मनवाया।

राजीव शर्मा ने बतौर अध्यक्ष गत नगरीय निकाय चुनाव में वर्षों बाद महापौर के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को विजय श्री दिलाई और लगातार भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ आंदोलन कर कांग्रेस को एक मजबूती प्रदान कर विधानसभा चुनाव में भी जीत दिलाई। यही नहीं अपने कुशल नेतृत्व में श्री शर्मा ने वर्षों से 13 का आंकड़ा पार नहीं करने वाली कांग्रेस पार्टी को नगर निगम चुनाव में दुगुने से अधिक 28 पार्षदों को विजय श्री दिलाई।

कांग्रेस के अध्यक्ष का दायित्व निभाते हुए राजीव शर्मा ने जिस तरह से कांग्रेस को ऊंचाई पर पहुंचाया उसकी शहर में चहूं ओर चर्चा रही। अध्यक्ष राजीव शर्मा ने तत्कालीन भाजपा नेतृत्व जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का काफिला रोकना, नगरनार से जगदलपुर तक ऐतिहासिक पदयात्रा, कांग्रेस पार्टी की हर गतिविधियों का सफलता पूर्वक संचालन कर कांग्रेस को एक नई दशा और दिशा दी जिसकी बदौलत कांग्रेस जगदलपुर में मजबूत हुई और विरोधी भी इस अध्यक्ष का लोहा मानने लगे।