Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें इको फ्रेंडली गणेश उत्सव,पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही है समिति,होगा इको...

इको फ्रेंडली गणेश उत्सव,पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही है समिति,होगा इको फ्रेंडली विसर्जन

755
0

जगदलपुर।शहर की युवा गणेश उत्सव समिति माँ दुर्गा चौक ने इस वर्ष एक ऐसी झांकी बनाई है जो पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दे रही है।पंडाल के अंदर रद्दी के पेपर का उपयोग कर पेड़ व पत्थर के चट्टान बनाए गए है। पंडाल में एक तरफ पेड़ काटने के नुकसान को दर्शाया गया है और दूसरी तरफ पर्यावरण संरक्षण के संदेश लगाए गए हैं।


खास बात यह है कि यह झांकी स्वयं समिति के सदस्यों ने बनाई है।
समिति के पदाधिकारी मयंक नथानी ने बताया कि वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता अतिआवश्यक है। इसी को देखते हुए समिति के सदस्यों ने विचार किया कि इस वर्ष ऐसी झांकी बनाई जाए जिससे समाज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश जाए।

इको फ्रेंडली विसर्जन
जैसा कि आप सभी जानते है कि मूर्तियों के विसर्जन से नदी व तालाब कितने दुषित होते है। इसी को देखते हुए माँ दुर्गा चौक समिति द्वारा यह निर्णय भी लिया गया कि मूर्ति का विसर्जन नदी तालाब में न करके भूमि पर पानी की बौछार द्वारा किया जाएगा और उस मूर्ति की मिट्टी से उस भूमि पर वृक्षारोपण किया जाएगा।