Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें बिना सुविधाओं के टोल टैक्स वसूले जाने को लेकर बस्तर परिवहन संघ...

बिना सुविधाओं के टोल टैक्स वसूले जाने को लेकर बस्तर परिवहन संघ के सैकड़ों सदस्यों ने टोल प्लाजा पर किया सांकेतिक प्रदर्शन,मांगें नहीं माने जाने पर होगा उग्र आंदोलन

509
0

जगदलपुर।बिना सुविधाओं के टोल टैक्स वसूले जाने को लेकर बस्तर परिवहन संघ के सैकड़ों सदस्यों ने आसना के समीप लगे टोल प्लाजा पर सांकेतिक प्रदर्शन किया। बस्तर परिवहन संघ के सचिव शक्ति सिंह चौहान ने बताया कि बस्तर की परिस्थितियां पूरे देश से अलग है और बस्तर परिवहन संघ बंद होने के बाद बहुत सारे लोग सड़क पर आ गए। विपरीत हालातों का सामना करने के बाद हम बड़ी मुश्किल से संभले हैं।आधी अधूरी सड़क पर हमारी ट्रको से टैक्स वसूला जा रहा है इसका हम विरोध करते हैं।

साथ ही उन्होंने बताया कि हमारी मांग है कि जगदलपुर से लेकर रायपुर तक सड़क पूरी तरह तैयार कर दी जाए तब हमसे टैक्स लिया किया जाए। साथ ही हमारी मांग है कि 20 किलोमीटर के दायरे के स्थानीय लोगों को छूट दी जाए। अन्य टोल प्लाज़ों की अपेक्षा यहां पर अधिक टैक्स वसूला जा रहा है। अगर हमारी मांगें 15 दिनों के अंदर नहीं मानी गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।