Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें अपने टूटे आशियाने को फिर से बना देखकर बुजुर्ग दादी का चेहरा...

अपने टूटे आशियाने को फिर से बना देखकर बुजुर्ग दादी का चेहरा खिल उठा,जानें कौन थे वो जिन्होंने बढ़ाया मदद का हाथ

581
0

जगदलपुर। यदि दिल में दूसरों की मदद करने का जज्बा हो तो कुछ भी असंभव नहीं है। दंडकारण्य सम्मान संस्था भी कुछ ऐसा ही काम कर रही है। शहर में किसी व्यक्ति पर जब किसी भी प्रकार की विपत्ति आती है तो इस संस्था के सदस्य पूरी शिद्दत के साथ उसकी मदद करने को जुट जाते हैं। भारी बारिश की वजह से जब निचली बस्तियों में पानी भर गया था तब भी इस संस्था के सदस्य लोगों को राहत पहुंचाने में जुटे रहे।

बीते दिनों हुई भारी वर्षा के कारण रेलवे कॉलोनी में रहने वाली बुजुर्ग महिला जिनका सहारा कोई नही है उनका घर पूरी तरह तबाह हो गया था। जैसे ही ये खबर दंडकारण्य सम्मान संस्था के सदस्यों को मिली।सभी साथियों ने श्रम दान करके उनके घर को रहने लायक बनाया और संस्था का नारा जन सेवा राष्ट्र सेवा को चरितार्थ किया। अपने टूटे आशियाने को फिर से बना देखकर बुजुर्ग दादी के चेहरे पर एक मुस्कान देख सभी के चेहरे खिल उठे।

इस मौके पर तनीष जैन, पृथ्वी सिंह, शुभेन्द्र भदौरिया, दीपांशु राव, शैलेश गोस्वामी, हेमंत राव, विनित दास, ,जसप्रीत सिंह सिद्धू, सोनू नाग, वरुण पिल्लै, गुरप्रीत सिंह सैनी, गौरव सेठिया, इजाज अहमद खान, देव झा आदि मौजूद थे।