Home खेल धोनी सन्यास के बाद राजनीति में रख सकते हैं कदम, नेताजी ने...

धोनी सन्यास के बाद राजनीति में रख सकते हैं कदम, नेताजी ने किया खुलासा,बन सकते हैं इनकी टीम का हिस्सा

654
0

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद राजनीति में कदम रख सकते हैं। ऐसी खबरें हैं कि धोनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम का हिस्सा बन सकते हैं। विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद यह अटकलें तेज हो गई हैं कि शायद धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय पासवान ने कहा कि धौनी भाजपा से जुड़ सकते हैं और इस बारे में काफी लंबे समय से बात चल रही है। हालांकि इस पर कोई फैसला धोनी के संन्यास के बाद ही लिया जाएगा। लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने अपने ‘संपर्क फॉर समर्थन’ कार्यक्रम के दौरान धोनी से मुलाकात की थी। धौनी के गृहराज्य झारखंड में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में धोनी राज्य में पार्टी के लिए ब़़डा चेहरा बन सकते हैं।

हालांकि इस मामले पर टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि उन्हें इसके बारे में कुछ भी नहीं पता। वहीं चयनकर्ताओं ने भी यही कहा था कि धोनी के संन्यास के बारे में उन्हें भी कुछ मालूम नहीं है।धोनी ने कहा था कि वो फिलहाल खेलते रहेंगे।