Home राजनीति सन्तोष बाफना के चुनावी मैनेजमेंट और प्लानिंग से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में...

सन्तोष बाफना के चुनावी मैनेजमेंट और प्लानिंग से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में बैदूराम को मिली लीड, भाजपा की खोई हुई प्रतिष्ठा वापस मिली

446
0

जगदलपुर। जगदलपुर विधानसभा के पूर्व विधायक संतोष बाफना ने विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलने के बाद लोकसभा चुनाव 2019 भाजपा की खोई हुई प्रतिष्ठा को वापस लाने में कामयाबी हासिल की है। श्री बाफना ने बस्तर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी बैदूराम कश्यप की जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र से जीत सुनिश्चित करने के लिए चुनाव प्रचार के दौरान अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी।

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र कई वर्षों से भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है और यही कारण है कि चाहे नगरपालिक निगम का चुनाव हो या फिर विधानसभा का चुनाव पूर्व विधायक संतोष बाफना लगातार जगदलपुर क्षेत्र में चुनाव जीतकर यहां की जनता का प्रतिनिधित्व करते रहे है। परंतु विधानसभा चुनाव में उन्हें कांग्रेस के रेखचन्द जैन से हार का सामना करना पड़ा था। लोकसभा चुनाव 2019 विधानसभा चुनाव में मिली हार का बदला लेने का अवसर था और पूर्व विधायक संतोष बाफना ने चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी के लिए कड़ी मेहनत और अथक प्रयासों के कारण ही जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा यहां 17200 मतों से आगे रही है।

भाजपा के पूर्व विधायक संतोष बाफना दो विधानसभा चुनाव लगभग 17000 मतों से जीतते आ रहे थे और इन लोकसभा चुनावों के परिणाम में भी भाजपा यहां लगभग 17000 से भी अधिक मतों की बढ़त के साथ अपने पुराने परफॉर्मेंस को दोहराते हुए नज़र आई। यदि विगत विधानसभा चुनाव के 27000 मतों के अंतर से मिली हार को भी यदि जोड़ दिया जाये तो संतोष बाफना इस विधानसभा क्षेत्र में 45000 मतों को पलटने में कामयाब नजर आए। ये परिणाम संतोष बाफना की जमीनी पकड़ और कुशल रणनीति के साथ-साथ कड़ी मेहनत को भी दर्शाता है। चुनाव प्रचार के दौरान संतोष बाफना ने लगातार हर दिन जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में औसतन 10 से 15 ग्राम पंचायतों व शहर के शत-प्रतिशत् वार्डों में कम समय में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं व आमजन की बैठकें ली व रैलियों को भी सम्बोधित किया।

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की खोई हुई प्रतिष्ठा वापस पाने के लिए क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को अधिक से अधिक लीड मिल सके इसके लिए पूर्व विधायक संतोष बाफना ने इस चुनाव को अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बनाते हुए भाजपा प्रत्याशी के लिए चुनावी मैनेजमेंट और प्लानिंग पर कार्य किया। पूर्व विधायक संतोष बाफना लगातार चुनाव प्रचार के वक्त चाहे शहरी क्षेत्र हो या फिर ग्रामीण क्षेत्र, कार्यकर्ताओं आमजन की बैठकों में भी इस बात पर जोर देते रहे कि यहां से बैदूराम कश्यप नहीं बल्कि वह खुद चुनाव लड़ रहे हैं।

चुनाव के दौरान लगातार संतोष बाफना ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनता के लिए किये गये कार्यों व देश और लोगों के प्रति उनके अटूट समर्पण को लेकर लोगों को संदेश देते रहे कि वे ईमानदार, मेहनती और फैसले लेने वाले व्यक्ति है। और वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक शानदार रणनीतिकार व कुशल आयोजक है। सम्पूर्ण देश के परिणाम आने के बाद संतोष बाफना ने नरेन्द्र मोदी व अमित शाह की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हीं की काबिलियतों के दम पर भाजपा आज हर एक लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर रही है।