Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें बस्तर कलेक्टर डाॅ. तम्बोली द इंडियन एक्सप्रेस एक्सेलेन्स इन गवर्नेंस अवार्ड के...

बस्तर कलेक्टर डाॅ. तम्बोली द इंडियन एक्सप्रेस एक्सेलेन्स इन गवर्नेंस अवार्ड के लिए चयनित, 28 फरवरी को नई दिल्ली में किया जाएगा सम्मानित

2973
0

जगदलपुर। बस्तर कलेक्टर डाॅ. अय्याज तम्बोली को देश की प्रतिष्ठित समाचार पत्र समूह द इंडियन एक्सप्रेस द्वारा एक्सेलेंस इन गवर्नेंस अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। डाॅ. तम्बोली को यह पुरस्कार 28 फरवरी को नई दिल्ली स्थित होटल ओबेराय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा।

डाॅ. तम्बोली को यह पुरस्कार विगत दो वर्षों में कलेक्टर के तौर पर पूरे देश के लिए उदाहरण देने वाले कार्यों के लिए प्रदान किया जा रहा है। इस पुरस्कार की दौड़ में शामिल 250 लोगों में डाॅ. तम्बोली का चयन सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस आरएम लोढ़ा की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया गया। उन्हें यह पुरस्कार स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया, जिसके माध्यम से क्षेत्र की जनता को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराकर लोगों की जीवन रक्षा का महत्वपूर्ण कार्य किया गया।

उल्लेखनीय है कि डाॅ. तम्बोली द्वारा बीजापुर जैसे अतिसंवेदनशील क्षेत्र में जिला कलेक्टर के तौर पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए। उन्होंने बीजापुर जिले में चिकित्सकों की कमी को दूर करने के साथ ही जिला अस्पताल में कई जटिल आॅपरेशन जैसी सुविधाएं प्रारंभ कीं। इसके साथ ही उन्होंने जांगला में भारत के पहले हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की स्थापना भी की।