Home राजनीति महिला कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय आभार सम्मेलन हुआ संपन्न, लोकसभा चुनाव की...

महिला कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय आभार सम्मेलन हुआ संपन्न, लोकसभा चुनाव की तैयारी का किया आगाज़, 11 सीटें राहुल गांधी को भेंट करने की बात कही

347
0

 

जगदलपुर। विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करवाने के बाद लोकसभा चुनाव की तैयारियों का आगाज़ करने महिला कांग्रेस का ब्लाक स्तरीय आभार सम्मेलन का आयोजन नगरनार के सामुदायिक भवन में संपन्न हुआ। जिसमे बडी संख्या में ब्लाक की कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।आयोजन मुख्यतः शहर जिला महिला कांग्रेस के नेतृत्व में किया गया जिसमें मुख्य रूप से महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव कविता साहू, शहर जिलाध्यक्ष कमल झज्ज,सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी,युवा कार्यकर्ता जावेद खान, विकलांग प्रकोष्ठ अध्यक्ष महेन्द्र सिंह,समीरा साहू,नगरनार उपाध्यक्ष लैखन बघेल, ज्ञानेश्वरी जाधव माही श्रीवास्तव कथा सभी वरिष्ठ महिला कांग्रेसी उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने महिला कांग्रेस को जगदलपुर सीट जीतने का श्रेय देते हुए आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भी कमर कसने को कहा। वर्तमान सांसद की कमियां घर घर तक पहुंचाने और विधानसभा में जीत दर्ज करवाने के बाद जन घोषणापत्र के वादे पूरे करने की जानकारी सभी तक पहुंचाने की बात कही गई। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कमल जझ ने इसे लोकसभा की तैयारी के रूप में महिला कांग्रेस को देखने को कहा तथा इसे लोकसभा का शंखनाद कह कर संबोधित किया।

प्रदेश सचिव कविता साहू ने सभी महिलाओं का आभार मानते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा और इसी जोश के साथ लोकसभा चुनाव की सभी 11 सीटें राहुल गांधी जी को भेंट करने की बात कही। वहीं हरीश कवासी ने महिलाओं का आभार मानते हुए पूर्व की भाजपा सरकार पर तंज कसा और पिछले 15 सालों से महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को गिनाया। वहीं युवा कार्यकर्ता जावेद खान ने स्थानीय सांसद द्वारा गोद लिएआदर्श ग्राम चपका की बदहाली तथा सांसद के गृह ग्राम क्षेत्र में फ्लोराइड पानी पीने को मजबूर ग्रामीणों और उज्जवला योजना की विफलता गिनाई!विधानसभा चुनाव में नगरनार क्षेत्र से उतकृष्ट कार्य को देखते हुए इंदू बघेल को नगरनार ब्लाक का महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।