Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें बस्तर परिवहन संघ पुनः उसी नाम से होगा संचालित, मंत्रालय से जारी...

बस्तर परिवहन संघ पुनः उसी नाम से होगा संचालित, मंत्रालय से जारी हुआ पत्र

1479
0

जगदलपुर। अब शहर की 46 साल पुरानी संस्था बस्तर परिवहन संघ पुनः उसी नाम से संचालित होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर प्रवास के समय बस्तर परिवहन संघ को लेकर जो घोषणा की थी। उसी वादे को पूरा करते हुए संघ के रजिस्ट्रेशन को पुनः जीवित करने आज कलेक्टर बस्तर के नाम मंत्रालय से पत्र जारी हो गया है।

प्रदेश कांग्रेस के महासचिव मलकीत सिंह गैदु ने बताया कि बस्तर परिवहन संघ का रजिस्ट्रेशन जो भंग हो गया था वह फिर से जीवित हो गया है। अब फिर से हमारा बस्तर परिवहन संघ इसी नाम से संचालित होगा। बस्तर परिवहन संघ के भंग होने के बाद हम सब संस्था की बहाली को लेकर लगातार प्रयासरत थे। अब कांग्रेस की सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री के प्रयास से बस्तर परिवहन संघ पुनः बहाल होने जा रहा है। संघ की बहाली से संघ से जुड़े हर प्रकार के लोगों फिर से काम मिलेगा। बस्तर के व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी।