Home राजनीति कांग्रेसियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन, विभिन्न कार्यक्रम...

कांग्रेसियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन, विभिन्न कार्यक्रम किये गए आयोजित

252
0

जगदलपुर। श्रीमती सोनिया गांधी जी के जन्मदिवस पर आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संगोष्ठी सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए। संगोष्ठी कार्यक्रम में सर्वप्रथम श्रीमती गांधी के कांग्रेस के प्रति योगदान के बारे में कांग्रेस जनों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। इस गरिमामय कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

ततपश्चात कार्यक्रम में उपस्थित जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस भवन में केक काटकर कांग्रेसियों ने खुशी का इज़हार किया। कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम के बाद आस्था निकुंज वृद्धा आश्रम पहुंचकर वृद्धजनों से भेंट कर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने सोनिया गांधी के दीर्घायु की कामना करते हुए फल वितरण किया।

इसके पश्चात महात्मा गांधी बाल कल्याण संस्थान पहुंच कर कांग्रेसियों ने बच्चों के साथ श्रीमती सोनिया गांधी जी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए उन के बच्चों के बीच समय गुजारा।

आज के इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने उपस्थितजनों को सम्बोधित करते आयरण लेडी श्रीमती सोनिया गाँधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके त्याग तपस्या और बलिदानों को बताया।

कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष राजमन बेंजाम, महापौर जतीन जयसवाल, कांग्रेस प्रत्याशी रेखचन्द जैन, महामंत्री अनवर खान,सुशील मौर्य,योगेश पाणिग्राही, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कमल झज्ज,योगेश पाणिग्रही,दिनेश सिंह,मनोहर लुनिया,जावेद खान ने भी श्रीमती गांधी जी के जीवनी पर प्रकाश डाला।