Home Uncategorized छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार? बीजेपी को मिलेगा बहुमत या कांग्रेस का...

छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार? बीजेपी को मिलेगा बहुमत या कांग्रेस का खत्म होगा वनवास, क्या कहते हैं एग्जिट पोल, आइये जानें….

598
0

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 11 दिसम्बर को चुनाव परिणाम आने वाले हैं। उससे पहले कई टीवी चैनलों में परिणाम को लेकर अलग अलग एग्जिट पोल दिखाए गए हैं। इन एग्जिट पोल में कहीं बीजेपी की सरकार बन रही है तो कहीं कांग्रेस सत्ता में वापसी कर रही है। एग्जिट पोल में क्या आंकड़े सामने आए हैं। आईये जानें-

आजतक न्यूज चैनल में इंडिया टुडे व एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बन रही है। कांग्रेस को 55 से लेकर 65 सीट और भाजपा को 21 से लेकर 31 सीटें एवं अन्य को 4 से 8 सीटें मिल सकती है।

एबीपी की लोकनीति और सीएसडीएस के एग्जिट पोल के मुताबिक छत्तीसगढ़ में भाजपा को 52 सीटें,कांग्रेस को 35 सीटें और अन्य को 3 सीटें मिल रही हैं।

वहीं न्यूज 24 और पेस मीडिया के मुताबिक छत्तीसगढ़ मे भाजपा को 36 से 42, कांग्रेस को 45 से 51 और अन्य को 4 से 5 सीटें मिलती दिख रही है।

टाइम्स नाउ और CNX एग्जिट पोल के मुताबिक के मुताबिक भाजपा को 46 सीटें, कांग्रेस को 35 और बीएसपी-JCCJ गठबंधन को 7 सीटें और अन्य के खाते में 2 सीटें जाती दिख रही है।

न्यूज नेशन के एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। न्यूज नेशन के मुताबिक भाजपा 38-42 और कांग्रेस को 40 से 44 सीटें मिल सकती है।

इंडिया न्यूज और NETA के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा प्रदेश में एक बार फिर से सरकार बना रही है। एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 43 सीटें,कांग्रेस को 40 सीटें वहीं अन्य को 7 सीटें मिलती दिख रही है,