Home मनोरंजन कलकत्ता के 110 करीगरों ने 3,720 घंटों में मिलकर बनाया था प्रियंका...

कलकत्ता के 110 करीगरों ने 3,720 घंटों में मिलकर बनाया था प्रियंका का लहंगा

458
0

प्रियंका और निक जोनस ने 2 दिसम्‍बर को हिंदू रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंध गए। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने डिजाइनर सब्‍यसाची के आउटफिट पहना था। इस आउटफिट्स को कलकत्ता के करीब 110 करीगरों ने 3,720 घंटों में मिलकर बनाया था।

हैंडमेड वर्क से तैयार हुआ था लहंगा इस लहंगे में हैंडकट ऑरगंजा फ्लॉवर, फैंच नॉट में सिल्‍क फ्लॉस और थ्रेड वर्क से लेयर्ड वर्क किया गया था। प्रियंका के स्‍पेशल रिक्‍वेस्‍ट पर उनके लहंगे के कमरबंध पर निक और उनके पैरेंट्स के नाम ( अशोक और मधु ) के नाम को सिलाई से उकेरा गया था।

अपने ब्राइडल लुक को कम्‍पलीट करने के ल‍िए प्रियंका चोपड़ा ने मुगल ज्‍वैलरी पहनी हुई थी। अनकट डायमंड के साथ जापानी संस्‍कृति के मोतियों से सजा हुआ 22 कैरेट गोल्‍ड का चोपार्ड पहना था।