Home राजनीति चुनाव से पूर्व कांग्रेस को लगा जोरदार झटका, फ़िरोज़ खान ने थामा...

चुनाव से पूर्व कांग्रेस को लगा जोरदार झटका, फ़िरोज़ खान ने थामा भाजपा का दामन

642
0

जगदलपुर। विधानसभा चुनाव प्रचार के प्रथम चरण के दौरान कांग्रेस पार्टी को जोरदार झटका लगा है। कांग्रेस पार्टी के नेता फिरोज खान ने मुख्यमंत्री रमन सिंह,भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सौदान सिंह एवं जगदलपुर विधानसभा प्रत्याशी संतोष बाफना के समक्ष भारतीय जनता पार्टी का दामन थामते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। फिरोज खान विगत 32 वर्षों से कांग्रेस में सक्रिय हैं।

फिरोज खान ने कहा कि कांग्रेस में वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं है, अपितु बाहुबलिओं व धनकुबेरों का बोल-बाला है। आज कांग्रेस मुक्त होकर व भाजपा का दामन थामने से मुझे सुकून व आत्म संतुष्टि हो रही है। चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के एक क़द्दावर नेता का भाजपा प्रवेश करना कांग्रेस के लिए खतरे की घण्टी है।