Home राजनीति मोदी अम्बानी की दोस्ती को दर्शाने राहुल ने ट्विटर पर किया ये...

मोदी अम्बानी की दोस्ती को दर्शाने राहुल ने ट्विटर पर किया ये गीत अपलोड

180
0

नई दिल्ली। चुनावी मौसम के चलते राजनीतिक दल एक दूसरे पर हमला करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उद्योगपति अनिल अंबानी से निकटता को निशाना बनाने के लिए मशहूर फिल्म शोले के हिट गाने ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगें’ का इस्तेमाल किया। गांधी के ट्विटर हैंडल में 17 सेकंड का एक वीडियो अपलोड किया गया है जिसमें मोदी और अंबानी की मुस्कुराती हुईं तस्वीरें हैं और पीछे से यह गाना बज रहा है।

कांग्रेस का आरोप है कि राफेल सौदे में अंबानी की कंपनी को 30,000 करोड़ रुपये का ऑफशोर ठेका मिला है। कांग्रेस प्रमुख मोदी पर कथित भ्रष्टाचार और फ्रांस की कंपनी के साथ राफेल लड़ाकू विमान सौदे में पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए उन पर लगातार हमले बोल रहे हैं।