Home देश – विदेश नेपाल में बर्फीली आंधी की चपेट में आने से 9 पर्वतारोहियों की...

नेपाल में बर्फीली आंधी की चपेट में आने से 9 पर्वतारोहियों की मौत

402
0

काठमांडो : नेपाल के माउंट गुरजा पर पर्वतारोहियों का शिविर बर्फीली आंधी की चपेट में आ गया, जिससे करीब 9 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, बर्फीली आंधी के कारण पश्चिमी नेपाल में इन लोगों की जान चली गई। इनमें दक्षिण कोरियाई अभियान दल के 5 सदस्य भी शामिल थे। यह घटना शुक्रवार शाम करीब 3,500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित आधार शिविर में हुई।

नेपाल में ट्रैकिंग कैंप के प्रबंध निदेशक वांगचू शेरपा ने बताया कि मौसम पहले से ही खराब था और पर्वतारोही इसके ठीक होने की प्रतीक्षा कर रहा था, ताकि वे और अधिक ऊंचाई वाली चोटी पर चढ़ाई कर सकें।

लेकिन इसी बीच बर्फीली आंधी चली, जिसमें पर्वतारोही दब गए। इस घटना के बाद बचाव के लिए शनिवार को हेलीकॉप्‍टर को घटनास्‍थल के लिए रवाना किया गया है।