Home छत्तीसगढ़ पोषण अभियान के तहत ममता साहू ने महिलाओं को किया जागरूक

पोषण अभियान के तहत ममता साहू ने महिलाओं को किया जागरूक

437
0

अभनपुर। अभनपुर विधानसभा के चंपारण ब्लॉक में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉक्टर ममता साहू सदस्य राज्य महिला आयोग , दुर्गेश साहू जनपद सदस्य ,श्रीमती पुष्पा साहू सरपंच, श्रीमती सिया साहू पूर्व जनपद सदस्य , विनोद ठाकुर डिप्टी कमांडेंट जागेश्वर साहू, परियोजना अधिकारी श्रीमती उषा चौधरी सुपरवाइजर आदि की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डॉ ममता साहू ने महिलाओं को पोषण के बारे में जानकारी दी पोषण में कमी लाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रयासों का सराहना की । महिलाओं को शासन की योजनाओं से अवगत कराया तथा सही पोषण छत्तीसगढ़ रोशन का संकल्प दिलाया।