Home क्राइम सीआरपीएफ के लापता जवान को बोधघाट पुलिस ने खोज निकाला, घर से...

सीआरपीएफ के लापता जवान को बोधघाट पुलिस ने खोज निकाला, घर से भागने की यह बताई वजह….

390
0

जगदलपुर। विगत डेढ़ महीने से सीआरपीएफ  के जवान के गुम होने की खबर थी जिसे आज बोधघाट पुलिस ने खोज लिया है। 3 दिसंबर 22 को  हिना कटारिया पति निर्मल कटारिया निवासी शांति नगर जगदलपुर द्वारा उस के पति  के गुम होने की रिपोर्ट पर थाना बोधघाट में गुम इंसान क्रमांक 56/2022 धारा 419 पु0 रेग्यू0 के तहत् दर्ज कर प्रार्थिया के पति निर्मल कटारिया की लगातार तलाश  की जा रही थी। गुम इंसान जो कि मूलतः मध्यप्रदेश के जिला रतलाम का निवासी है। उसके मोबाईल के माध्यम से उसका पता चला।

उक्त संबंध में उमनि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जगदलपुर के मार्गदर्शन में थाना बोधघाट द्वारा गठित टीम द्वारा मध्यप्रदेश के जिला रतलाम के शैलाना गांव में जाकर गुम इंसान को ढूंढ निकालने मे सफलता प्राप्त हुई है।

पूछताछ में गुम इंसान निर्मल कटारिया ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति सही नहीं होने व घर में पारिवारिक वाद विवाद व रोज के लड़ाई झगड़े से त्रस्त होकर वह घर से मार्केट जा रहा हूं, कहकर निकला और अपने गांव जा भागा।

गुम इंसान केन्द्रीय रिजर्व पुलिस का जवान है।घरेलू परेशानियों व मानसिक स्थिति सही नहीं रहने के कारण पूर्व में भी एक बार लापता हो चुका है। जिसे आज दस्तयाब करते हुए प्रकरण की प्रार्थिया हिना कटारिया एवं सीआरपीएफ के अधिकरियों के समक्ष गुम इंसान के बड़े भाई विनोद कटारिया पिता जगन्नाथ कटारिया उम्र 38 वर्ष निवासी जिला रतलाम मध्यप्रदेश को सुपुर्द किया गया।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:-

निरी0 – दिलबाग सिंग थाना प्रभारी बोधघाट
प्र0आर0 -लवण पानीग्राही
आर0 -अमीन टोप्पो

Previous articleअवैध रूप से गांजा परिवहन करते एक आरोपी चढ़ा बोधघाट पुलिस के हत्थे,70हजार का गांजा जप्त
Next articleअब टाइगर बॉय चेंदरु मंडावी के नाम पर होगा इस विद्यालय का नाम,मुख्यमन्त्री द्वारा संभाग स्तरीय छात्रावासी सम्मेलन में की गई घोषणा, और भी कई विद्यालयों का किया गया नामकरण