Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें स्वामी विवेकानंद की 160 वीं जयंती पर मैराथन दौड़ प्रतियोगिता व यंग...

स्वामी विवेकानंद की 160 वीं जयंती पर मैराथन दौड़ प्रतियोगिता व यंग इंडिया रन कार्यक्रम हुआ संपन्न

83
0

जगदलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बस्तर के कार्यकर्ताओं ने धरमपुरा स्थित पीजी कॉलेज में युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जी की 160 वी जयंती मूर्ति पर माल्यार्पण एवं उनके विचारों को रखकर कर मनाई गई। करोड़ों युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती पर सुबह दंतेश्वरी मंदिर के सामने मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया गया।जिसमे विजेताओं को प्रथम द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिया गया।पुरुष वर्ग 18 से 35 उम्र मे प्रथम पुरस्कार पंडरू राम द्वितीय पुरस्कार भगत पटेल एवं तृतीय पुरस्कार डमरूधर बघेल एवं महिला वर्ग 18 से 35 वर्ष आयु में प्रथम पुरस्कार प्रमिला मंडावी द्वितीय पुरस्कार कुम्हली पोयाम एवं तृतीय पुरस्कार मैना कश्यप ने प्राप्त किया।

प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि देश का भविष्य एक युवा ही बदल सकता हैं।देश को नई ऊंचाइयों में पहुंचा सकता है।युवाओं के लिए शिक्षा ही अच्छा साधन है।मैराथन दौड़ में आए सभी धावको को मै बधाई देता हूं।