Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें लाला जगदलपुरी स्मृति सम्मान 2020 कलेक्टर रजत बंसल को प्रदान किया गया

लाला जगदलपुरी स्मृति सम्मान 2020 कलेक्टर रजत बंसल को प्रदान किया गया

486
0

जगदलपुर.साहित्य एवं कला समाज जगदलपुर द्वारा प्रति वर्ष साहित्य तथा कला के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वालों का सम्मान किया जाता है। वर्ष 2020 से लाला जगदलपुरी जी की स्मृति में ’लाला जगदलपुरी स्मृति सम्मान’ प्रदान किये जाने की योजना बनी थी। यह सम्मान लाला जगदलपुरी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के प्रचार एवं प्रसार के लिये कार्य करने वाले कर्मठ व्यक्तित्व को प्रदान किया जाना है। इस सम्मान में सम्मान पत्र, शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह के साथ पांच हजार रूपये की नगद राशि प्रदान की जावेगी।

लाला जगदलपुरी ग्रंथालय प्रांगण में शिक्षा विभाग एवं आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा आयोजित विदाई समारोह में लाला जगदलपुरी स्मृति सम्मान-2020, बस्तर कलेक्टर  रजत बंसल जी को प्रदान किया गया।

कलेक्टर श्री बंसल के द्वारा जिला ग्रंथालय का नाम साहित्य ऋषि लाला जगदलपुरी जी के नाम पर किये जाने से लालाजी का नाम पूरे विश्व के मानचित्र में अंकित हो गया है। लालाजी के द्वारा रचित समस्त साहित्य को ग्रंथालय में संरक्षित करके रखा जा रहा है। डिजीटलीकरण के उपरांत पूरे विश्वपटल पर लालाजी का साहित्य, व्यक्तित्व एवं चित्र आदि उपलब्ध है।

साहिय एवं कला समाज के अध्यक्ष सनत जैन एवं संरक्षक  जयचंद्र जैन  द्वारा कलेक्टर  रजत बंसल जी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानपत्र द्वारा सम्मानित किया गया। रजत बंसल जी के द्वारा उक्त पांच हजार की सम्मान राशि को लाला जगदलपुरी ग्रंथालय के विकास में खर्च करने जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान जी को सौंप दी।

इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारियों के अलावा डॉ बी एल झा, मोहिनी ठाकुर, सूत्र पत्रिका के संपादक विजय सिंह, डॉ सुषमा झा, हिमांशु शेखर झा, विनय श्रीवास्तव, उर्मिला आचार्य, मदन आचार्य, विधु शेखर झा एवं अंचल के अनेक वरिष्ठ साहित्यकार उपस्थित थे।