Home Uncategorized महिलाओं के साथ छेड़खानी और दैहिक शोषण करने वाले दो मामलों के...

महिलाओं के साथ छेड़खानी और दैहिक शोषण करने वाले दो मामलों के फरार आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

124
0

जगदलपुर। सिटी कोतवाली में महिलाओं के साथ हुये छेड़छाड, अश्लील गाली गलौच, एवं शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वालों के संबंध में 2 अलग अलग अपराधों में लम्बे समय से फरार आरोपियों को पकड़ने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

विवरणः-
ज्ञात हो कि घटना दिनांक फरवरी से अक्टुबर 2021 मध्य पीड़िता को नेहरूलाल सिन्हा ने उसे शादी का झांसा देकर, पीड़िता का शारीरिक शोषण किया और प्रार्थिया के गर्भवती होने पर उसका गर्भपात कराया और अब आरोपी शादी करने से मना कर, दुसरी लड़की से सगाई कर लिया गया है कि रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ अपराध धारा 376,313 भादवि0 का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

इसी प्रकार से दिनांक 22.06.2022 के 09ः00 बजे आरोपी राजा टांगरी निवासी कालीपुर अटल आवास धरमपुरा ने आकर प्रार्थीया को बुरी नियत से सीना व पेट को छुते हाथ कलाई को पकड़ा लिया और गंदी-गंदी गाली गलौच कर छेड़छाड किया है कि रिपोर्ट पर अपराध धारा 354,294 भादवि0 पंजीबद्ध कर, अनुसंधान में लिया गया था।

विवेचनाः-
दौरान अनुसंधान के दोनो मामले में आरोपियो का साइबर सेल की मदद से जानकारी प्राप्त किया गया। दैहिक शोषण वाले मामले में आरोपी का चारामा के पास जिला कांकेर में होने की जानकारी मिली एवं छेड़छाड़ वाले मामले में आरोपी धरमपुरा क्षेत्र में होना पता चलने पर,मामले में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में पतासाजी हेतु अगल-अगल टीम गठित कर, टीम रवाना किया गया। दौरान पतासाजी के टीम द्वारा दोनो आरोपियों को अलग-अलग जगह से पकड़ा गया। जिसे गिरफ्तार कर, न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया है।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारीः-
निरीक्षक – एमन साहू
सहा.उपनिरीक – दिनेश उसेण्डी, इंदु शर्मा, मीना यादव
प्रआर. – मयाराम नेताम, राकेश ठाकुर, क्षमा साहू
आरक्षक – हरीश कोर्राम, डोमेन्द्र कुमार ठाकुर ,रवि कुमार।