Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें स्व सहायता समूहों से रेडी टू ईट वापस लेने के फैसले के...

स्व सहायता समूहों से रेडी टू ईट वापस लेने के फैसले के विरोध में बस्तर की महिलाएं, कहा-चुनाव के समय दिखाएंगी अपना दम

666
0

जगदलपुर। 22 नवंबर को हुई कैबिनेट बैठक में रेडी-टू-ईट योजना के केन्द्रीकरण का फैसला लिया गया था। इसके बाद मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। खबर सामने आते ही पूरे प्रदेश में प्रदर्शन शुरू हो गया। बस्तर भी इससे अछूता नहीं रहा। जगदलपुर में भी स्व सहायता समूह की महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंची और जिला कार्यक्रम अधिकारी से मिलीं। उन्होंने क्या कहा यह जानिए-

हालांकि छत्तीसगढ़ में चल रही रेडी टू ईट योजना से महिला स्व सहायता समूहों को पूरी तरह से बाहर नहीं किया गया है। वह इसका निर्माण कार्य नहीं करेंगी, पर फूड का परिवहन और वितरण की जिम्मेदारी उनके ही पास रहेगी। इसे बनाने का जिम्मा अब राज्य सरकार ने राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम को सौंप दिया है। महिला एवं बाल विकास विभाग का कहना है कि पोषण आहार की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।