Home राजनीति छत्तीसगढ़ की जनता महंगाई और कुशासन की दोहरी मार झेल रही...

छत्तीसगढ़ की जनता महंगाई और कुशासन की दोहरी मार झेल रही है-भाजपा, पेट्रोल-डीजल पर वैट टेक्स कम कराने को लेकर बस्तर भाजपा का चक्का जाम, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने की जमकर नारेबाजी

167
0

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में पेट्रोल डीजल पर वैट टैक्स कम करने की मांग को लेकर आज प्रदेश स्तर पर सभी जिला मुख्यालयो में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चक्का जाम किया गया। जगदलपुर से रायपुर जाने वाले एनएच पर सैकड़ो भाजपाइयों ने चक्का जाम किया। वे प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे। इस दो घण्टे के चक्का जाम से दोनों ओर वाहनो की लाइन लग गई।

भाजपा ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस की सरकार को जनता से कोई वास्ता नही है। जनता पेट्रोल डीजल की बढ़ती दर से काफी ज्यादा परेशान हैं जबकि केंद्र सरकार के साथ भाजपा शासित राज्यो में वैट टेक्स को कम किया है तो वंही प्रदेश सरकार टैक्स कम करने का नाम नहीं ले रही है। इसलिए भाजपा ने लगातार अपना विरोध दर्ज कराते हुए चक्का जाम किया है।

भाजपा के प्रदेश मंत्री किरण देव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जनता को राहत देते हुए 5 से 10 रुपये की राहत देते हुए पेट्रोल डीजल की कीमत कम की है लेकिन प्रदेश सरकार पेट्रोल डीजल पर वैट नहीं घटा रही है। इसलिए हम सब चक्का जाम कर रहे हैं और भाजपा वैट टैक्स कम करवा कर रहेगी। सीमेंट के रेट आसमान छू रहे हैं। रेत की कालाबाजारी चल रही है। प्रदेश की सरकार ने जनता से झूठे वादे किए हैं। छत्तीसगढ़ की जनता मंहगाई और कुशासन की दोहरी मार झेल रही है।