Home क्राइम छेड़छाड़ के आरोप में आरक्षक गिरफ्तार, गांव के ही एक लड़की ने...

छेड़छाड़ के आरोप में आरक्षक गिरफ्तार, गांव के ही एक लड़की ने लगाया छेड़खानी का आरोप

620
0

रायपुर। राजधानी में पुलिस आरक्षक के ऊपर एक छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरक्षक दिगेश्वर सरकार के खिलाफ टेमरी गांव की रहने वाली एक 22 वर्षीय छात्रा की शिकायत पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी आरक्षक रायपुर पुलिस लाइन में पदस्थ है और टेमरी गांव का ही रहने वाला है। फिलहाल माना थाना पुलिस ने आरोपी आरक्षक दिगेश्वर सरकार को गिरफ्तार कर लिया है।