Home क्राइम पत्नी से छेड़खानी पर गुस्साय पति ने फावड़े से काटा युवक का...

पत्नी से छेड़खानी पर गुस्साय पति ने फावड़े से काटा युवक का सिर

99
0

देवरिया। उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। बीतें दिनों पुलिस ने देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक सिर कटी बॉडी बरामद की थी। देवरिया पुलिस ने इस घटना का खुलासा किया है। मृतक राजू स्वांसी ने महिला के साथ छेड़छाड़ की थी।

इस बात से गुस्साए महिला के पति निकोलस ने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर राजू स्वांसी का फावड़े से गला काट दिया और सिर को 4 किमी दूर ले जाकर फेंक दिया था। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयोग किये गए सामग्री फावड़ा, चाकू, रस्सी को बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक ये सभी एक मुर्गी फार्म में काम करते हैं और रांची के रहने वाले हैं।

एसपी डॉ. श्रीपति मिश्रा ने बताया कि 2 नवंबर को एक सिर कटी बॉडी रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिली थी। काफी खोजबीन करने पर इसका सिर बरामद हुआ था। खोजी कुत्ता की मदद से तो घटनास्थल का पता चल गया था। इसमें एक व्यक्ति जो रांची का रहने वाला है वह 2 तारीख को घटनास्थल पर आया था। उसकी पत्नी से राजू स्वांसी ने अभद्रता करने की कोशिश की थी और बदले में इन लोगों ने उसकी गला रेतकर पूरी गर्दन अलग करके फावड़े से उसको मौत के घाट उतार दिया। फिर घटनास्थल से दूर ले जाकर सिर को फेंक दिया। इसमें चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है।