Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू का हुआ ऐतिहासिक...

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू का हुआ ऐतिहासिक स्वागत

282
0

जगदलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू का बस्तर जिले के जगदलपुर में जिला अध्यक्ष रजनीश पाणिग्रही के नेतृत्व में ऐतिहासिक स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू का जगदलपुर के एयर पोर्ट में स्वागत किया गया। उसके बाद भाजयुमो जिला बस्तर द्वारा बाइक रैली निकली गई। ये रैली एयर पोर्ट से शहीद पार्क होते हुए गोलबाजार मिताली चौक होते हुए अग्रसेन चौक गुरुगोविंद सिंह चौक होते हुए भाजपा कार्यालय में समापन किया गया। भाजपा कार्यालय में भाजयुमो के कार्यकर्त्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू एवं भाजपा पदाधिकारियो ने उद्बोधन से अनुग्रहित किया।

कार्यक्रम की शुरूवात भारत माता के शैलचित्र पर माला पहना कर किया गया। सभी कार्यकर्त्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को फूल माला से स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के ऊपर कोई भी कांग्रेस के नेता कोई भी आपत्तिजनक टिप्पड़ी करता है तो युवा मोर्चा मुहतोड़ जवाब देगी। आने वाले 2023 के चुनाव भाजयुमों की हमेशा की तरह महती जवाबदारी रहेगी। भाजपा अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने कहा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता नेता नहीं भाजपा के जिम्मेदार सिपाही बने। रजनीश पाणिग्रही ने अध्यक्षीय भाषण दिया। उन्होंने कहा कोरोना काल मे भाजयुमो ने बहुत मेहनत किया आप सभी निष्ठा से कम करेंगे। किरण देव ने कहा भाजयुमो रीढ़ की हड्डी है। आप सभी के योगदान से अगली सरकार भाजपा की होगी। केंद्र सरकार की योजना को जन जन तक पहुचाना है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री किरण देव, जिलाध्यक्ष रूप सिंह मंडावी, संतोष बाफना, डॉ सुभाउ कश्यप, कमल चंद भजदेव,लछु राम कश्यप, बैदूराम कश्यप, रामाश्रय सिंह, संजय पांडे, टेकेश्वर जैन, रजनीश पाणिग्रही,मनीष पारख,संग्राम सिंह राणा,योगेंद्र पांडेय,वेद प्रकाश पांडेय,नरसिंग राव,राजपाल कसेर,अतुल सिम्हा,राकेश तिवारी,खितेश मौर्य,रवि कश्यप,आलेख राज तिवारी,अनिमेष चौहान,लक्ष्मण झा,पंकज आचार्य,रितेश जोशी,प्रकाश झा,मनोज पटेल,सुरेश कश्यप,विनीत शुक्ला,आनंद झा,शशिनाथ पाठक,प्रकाश रावल,जयराम,बंटू पांडेय,किशोर महावर,चंद्रकांत भंडारी,बसंत कश्यप,पिंटू सांखला,रोहित खत्री,सूर्यभूसंन सिंह,प्रितेश राव,अभिषेख,तनीस जैन,प्रकाश रावल,वैभव पांडेय,आदित्य दीक्षित,आशु आचार्य,वरुण,स्पलीन तिवारी,सुभेन्द्र भदौरिया,विकास चांडक,देवेश चाडक,जसप्रीत,भीम कश्यप,अभिषेक माझी,सोनू,पृथ्वी सिंह,डी. के.नाथ,तेजेन्द्र ठाकुर,राजेन्द्र,हिमांशु,सोमू,प्रशांत,प्रखर मिश्रा,परमेश्वर वर्मा,प्रणम्य पांडेय,दयाराम,राकेश,रमेश,कृष्णा निषाद, कुणाल पटेल,वैभव श्रीवास्तव सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। आभार नरसिंग राव व संचालन अविनाश श्रीवास्तव ने किया।