Home क्राइम चार माह पहले ही हुई थी शादी, घर के कमरे पर झुलता...

चार माह पहले ही हुई थी शादी, घर के कमरे पर झुलता मिला दोनों का शव

104
0

धमतरी। जिले में एक दंपत्ति जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक युवक-युवती की चार माह पहले ही शादी हुई थी। घटना की सूचना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है।

जानकारी के मुताबिक घटना बिरेझर चौकी क्षेत्र के ग्राम भैंसबोड की है। मृतक पति का नाम अजय तारक 22 और पत्नी का नाम लता तारक 21 था। दोनों की चार माह पहले ही शादी हुई थी। रात में परिवार के साथ खाना खाने के बाद दोनों पति पत्नी सोने के लिये अपने कमरे में चले गये। सुबह जब दोनों अपने कमरे पर नहीं मिले तो परिजनों ने दोनों की खोज शुरू की। दोनों का शव घर के एक कमरे में फांसी के फंदे पर झुलता मिला है, जिसके बाद परिजनों ने शव को फंदे पर लटका देख इसकी जानकारी तत्काल बिरेझर चौकी को दी गयी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया। शव के पास से पुलिस को कोई सुसाइट नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले में परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल मौत के कारनो का पता नहीं चल पाया है। मामले में जांच जारी है।