Home क्राइम मामा-भांजा ने किया एनजीओ कर्मी महिला से गैंगरेप, पत्थर से मारा, मरा...

मामा-भांजा ने किया एनजीओ कर्मी महिला से गैंगरेप, पत्थर से मारा, मरा समझ सामान लूटकर भागे, आरोपी गिरफ्तार

511
0

रायगढ़। लैलूंगा के खलखिया के पास 18 अक्टूबर की सुबह अधमरी हालत में पड़ी मिली एनजीओ कर्मी महिला के साथ गैंगरेप होने की बात सामने आई है। आरोपियों ने दुष्कर्म के दौरान महिला के विरोध करने पर उसकी हत्या करने चेहरे पर वार किया था, जिसमें पीड़िता गंभीर रुप से घायल हो गई थी और आरोपी उसे मृत समझ छोड़ भागे थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें एक नाबालिग भी शामिल हैं। घटना स्थल से मिले ब्रेसलेट और सर्विलांस के जरिए पुलिस आरोपियों तक पहुंची। अपहरण कर दुष्कर्म करने, लूट, हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज कर पुलिस ने दोनों रिमांड पर भेजा है। थाना प्रभारी ने बताया कि सरगुजा बलरामपुर की रहने वाली 40 वर्षीय महिला कोतबा और आसपास के गांवो में एनजीओ बनवाने का काम करती है। रविवार को उसे पत्थलगांव जाना था। वह बस से बीच रास्ते लैलूंगा में उतर गई। मीटिंग में जल्दी पहुंचने के चक्कर में उसने पास में खड़े धरमजयगढ़ के संतोष यादव 22 वर्ष व उसके 16 वर्षीय साथी से लिफ्ट मांग ली। पेट्रोल डलवाने की बात तय होने पर बाइक सवार दोनों उसे पत्थलगांव की ओर लेकर चल दिए। बीच रास्ते में आरोपियों का मन डोल गया और खलसिया के पास सुनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने के लिए पत्थर से हमला किया। आरोपी उसे मरा समझकर उसका पर्स, मोबाइल लूट कर भाग गए थे। महिला रायपुर के अस्पताल में भर्ती जहां पर उसकी अभी भी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस परिजन से उसके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ले रही है। पहले ही दिन पुलिस को महिला के एक युवक के साथ बाइक पर देखे जाने का पता चला था।

मोबाइल सर्विलांस से पकड़े गए आरोपी

पुलिस को छानबीन के दौरान एक ब्रेसलेट मिला था। इधर महिला के लूटे गए मोबाइल की पुलिस ने ट्रैकिंग शुरू की। सर्विलांस से जिस जगह की लोकेशन ट्रेस हुई पुलिस वहां पहुंची और संतोष के एक साथ ही पूछताछ कर ब्रेसलेट दिखाया तो उसने संतोष का होना बताया। इस पर पुलिस संतोष और उसके साथी तक पहुंची, जिसके बाद दोनों अपना जुर्म कबूल किया है। महिला को अब तक होश नहीं आया है। कोई सुराग नहीं था लेकिन पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस के जरिए चार दिन के भीतर ही मामले की गुत्थी सुलझा दी।

तोलगे जा रहे थे, महिला को देख बदला रास्ता

पुलिस गिरफ्त में आए संतोष यादव ने बताया कि उसका साथी रायपुर से शिवनाथ बस से अपने चाचा के घर तोलगे जाने के लिए आ रहा था। लेकिन वह लैलूंगा न उतर कर बागबहार चला गया। वह लिफ्ट लेकर लैलूंगा आया और उसे फोन कर बुलाया था। वे दोनों तोलगे जाने के लिए निकल रहे थे तभी चौक के पास एक महिला वाहन के इंतजार में भटक रही थी। पास पहुंचते ही उसने हाथ दिया और लिफ्ट देने के लिए गुजारिश करने लगी। दोनों ने महिला से कहा कि वह पेट्रोल डलवा दे तो ये दोनों उसे पत्थलगांव छोड़ देंगे। राजी हो जाने पर वह उसे लेकर चले। रास्ते में ही दोनों का मन डोल गया और दोनों ने महिला के साथ जंगल ले जाकर दुष्कर्म करने की योजना बनाई।

रिपोर्ट के बाद बढ़ाएंगे धारा

पीड़िता के बयान और आरोपियों द्वारा जुर्म कबूल किए जाने के बाद धारा 307, 366, 376, 394 के अपराध दर्ज कर रिमांड पर भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर और धाराएं जोड़ी जाएंगी।
अमित सिंह, थाना प्रभारी लैलूंगा