Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें शहर के इस थाने के 14 अधिकारी-कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, थाना किया गया...

शहर के इस थाने के 14 अधिकारी-कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, थाना किया गया सील,सारे कार्य सिटी कोतवाली से होंगे संपादित

534
0

जगदलपुर। बस्तर में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना वारियर्स भी इससे अछूते नहीं हैं। शहर के बोधघाट थाने के 14 अधिकारी कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बोधघाट थाना प्रभारी राजेश मरई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बोधघाट थाने में आवाजाही को प्रतिबंधित कर थाने को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है। बोधघाट थाने को आज से आगामी आदेश तक सील किया गया है।

बोधघाट थाना क्षेत्र से सम्बंधित अपराधों की सूचना, शिकायत और अन्य क्रिया कलापों को सिटी कोतवाली से सम्पादित किया जाएगा। इस हेतु कोतवाली थाना के फोन नम्बर 07782222350 9479194014 पर सम्पर्क किया जा सकता है।