Home Uncategorized बस्तर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 48 घण्टों में साढ़े 17 लाख...

बस्तर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 48 घण्टों में साढ़े 17 लाख की लूट के आरोपी गिरफ्तार, प्रार्थी ही निकला लुटेरा

1589
0

जगदलपुर। बस्तर पुलिस ने विगत 2 दिनों पूर्व हुई लगभग साढ़े17 लाख की लूट के प्रकरण का खुलासा 48 घंटों के अंदर कर लिया है। मामले को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देशन पर विशेष अनुसंधान टीम द्वारा हर सीसीटीवी और संदेहियों के मोबाइल लोकेशन पर नजर रखी जा रही थी। लूट का आरोपी प्रार्थी शुभम सिंह ही निकला।
क्या था मामला

दो दिनों पूर्व आसना जंगलों से शुभम सिंह वीएनआर सीड्स कंपनी के कर्मचारियों का वेतन देने के लिए साढ़े 17 लाख रुपए लेकर जा रहा था जिसे कुछ अज्ञात लोगों द्वारा लूटकर भागने की जानकारी शुभम सिंह ने पुलिस को दी। पुलिस ने जांच में पाया कि राष्ट्रीय राजमार्ग में अधिकारियों के आने जाने के बावजूद इतनी बड़ी घटना को किसी ने नहीं देखा। पुलिस को लूट की घटना पर संदेह हुआ।

पुलिस ने प्रार्थी द्वारा बताए गए तथ्यों और मोबाइल लोकेशन में भी भिन्नता पाए जाने पर शुभम सिंह और ड्राइवर राजेश सेठिया से जब कड़ाई से पूछताछ की। उन्होंने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने झूठ बोलकर पैसे को खुद ही अपने पास मिल बांटकर रखने का प्लान बनाया था। जिसके बाद राजेश सेठिया, शुभम सिंह, रजत सिंह और छवि सेठिया ने आपस में मिलकर पैसे को छुपा लिया था। रजत ने बताया कि पैसा जैतपुरी में उसके घर में रखा गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराधिक षड्यंत्र और झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने के मामले में उन्हें गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया है।