Home राजनीति हमारे कार्यकर्ता नाराज नहीं, वे पूरे जोश के साथ बस्तर से शुरुआत...

हमारे कार्यकर्ता नाराज नहीं, वे पूरे जोश के साथ बस्तर से शुरुआत कर प्रदेश की 11 सीटों पर विजय दिलाएंगे-अनिल जैन

228
0

जगदलपुर। यह लोकसभा चुनाव साधारण चुनाव नहीं है। इस लोकसभा चुनाव में जनता फैसला करेगी कि देश को सिरमौर बनाने वाले नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में चुनना है या आतंकवादियों की परोक्ष रूप से सहायता करने वालों को। प्रधानमंत्री ने पुलवामा हमले का जबाव एयर स्ट्राइक से दुश्मन को दिया है। पहली बार सेना को खुली छूट दी गई और  दुश्मन को उसके घर में जाकर मारा है। देेेश की सुरक्षा की दृष्टि से भारत की दशा और दिशा क्या होगी यह उसका चुनाव है। उक्त बातें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन ने  पत्रवार्ता के दौरान कहीं।

विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की नाराजगी के सवाल पर पत्रकारों को जबाव देते हुए श्री जैन ने आगे कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं को मलाल है कि उनकी सरकार चली गई। हमने उनकी नाराजगी दूर कर ली है। अब वे पूरे जोश के साथ मां दंतेश्वरी की धरा बस्तर से शुरुआत करके प्रदेश की 11 सीटों पर शानदार विजय दिलाएंगे।