Home खेल महिला दिवस पर रोटरी क्लब ने की महिला हॉकी प्रतियोगिता आयोजित, बस्तर...

महिला दिवस पर रोटरी क्लब ने की महिला हॉकी प्रतियोगिता आयोजित, बस्तर की बेटियों को खेलों के लिए प्रोत्साहित करना हमारा उद्देश्य:अयाज़ चमड़िया

430
0

जगदलपुर। आज महिला दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब जगदलपुर द्वारा महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन शहर के लालबाग में किया गया। हॉकी प्रतियोगिता में 6 टीमों ने हिस्सा लिया जिसमे रोहताश हॉकी अकादमी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।जगदलपुर की टीम द्वितीय स्थान पर रही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बस्तरिया बटालियन की अधिकारी अपर्णा जी थीं।

 

रोटरी क्लब के अध्यक्ष अयाज़ चमड़िया ने बताया कि हमारा उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करना है। हम खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से इन खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के प्रयास कर रहे हैं ताकि यहां के बच्चे पूरे देश में बस्तर का नाम रोशन कर सकें। महिला दिवस पर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन करने के पीछे हमारा मकसद बस्तर की बेटियों को खेलों के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना है।