Home राजनीति कश्यप बंधुओं पर जमकर बरसे कवासी लखमा, कहा कि पत्नी की बजाय...

कश्यप बंधुओं पर जमकर बरसे कवासी लखमा, कहा कि पत्नी की बजाय साली से परीक्षा दिलवाने वाला हमें क्या ट्रांसफर उद्योग के बारे में बताएगा

877
0

जगदलपुर। बस्तर संभाग स्तरीय औद्योगिक विकास संगोष्ठी में शिरकत करने पहुंचे उद्योग मंत्री कवासी लखमा कश्यप बंधुओ पर जमकर बरसे। मीडिया के सवालों के जबाव देते हुए मंत्री लखमा ने कहा कि बस्तर सांसद दिनेश कश्यप सांसद बनने के लायक नहीं है। सिर्फ चुनाव जीतने बयानबाजी कर रहे हैं।। छत्तीसगढ़ और बस्तर के लोग सब जानते हैं कि सांसद कितने बुद्धिमान हैं। लोकसभा चुनाव में बस्तर की जनता उन्हें पानी पिलाएगी।

साथ ही पूर्व शिक्षा मंत्री केदार कश्यप पर निशाना साधते हुए मंत्री लखमा ने कहा कि शिक्षाकर्मी को अधिकारी बनाकर मंत्री ने खुद उद्योग लगाया। अपनी पत्नी की बजाय साली से परीक्षा दिलवाने वाला हमें क्या ट्रांसफर उद्योग के बारे में बताएगा। इनको नागपुर वाले ट्रेनिंग दे रहे हैं।