Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें सुधीर जैन बने छग श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश सचिव, राकेश संभागीय...

सुधीर जैन बने छग श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश सचिव, राकेश संभागीय अध्यक्ष एवं गुप्तेश्वर  बने  संभागीय महासचिव,सभी ने कहा कि पत्रकारों का हित सर्वोपरि

213
0

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी ने बस्तर प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शुक्ल की सहमति से बस्तर के वरिष्ठ पत्रकार सुधीर जैन को प्रदेश सचिव,  राकेश पांडेय को बस्तर संभाग अध्यक्ष एवं गुप्तेश्वर राव सोनी को संभागीय महासचिव मनोनीत किया है।

उपरोक्त मनोनयन पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृजेश चौबे, प्रदेश अध्यक्ष  अरविंद अवस्थी, प्रदेश महासचिव विश्वदीपक राई ,अनिल पवार, प्रदेश सचिव मनोज मिश्रा सहित सभी साथियों ने बधाई प्रेषित की है। सुधीर जैन ने कहा है कि वे पत्रकारों के हित में काम करते आये हैं और आगे भी करते रहेंगे। सभी ने एक स्वर में कहा कि हम पत्रकारों के दुख सुख में हमेशा साथ खड़े रहेंगे।

——————