Home राजनीति महिला कांग्रेस द्वारा “हमारा हक” कार्यक्रम के तहत दिया गया धरना, महिला...

महिला कांग्रेस द्वारा “हमारा हक” कार्यक्रम के तहत दिया गया धरना, महिला सुरक्षा और महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार को जमकर कोसा

265
0

जगदलपुर। आज महिला कांग्रेस की बस्तर इकाई द्वारा शहर के संजय मार्केट में केंद्र सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दिया गया। हमारा हक कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष श्रीमती कमल झज्ज ने कहा कि एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में महिलाएं अफगानिस्तान से भी ज्यादा असुरक्षित हैं लेकिन केंद्र सरकार अब तक महिलाओं को सुरक्षा मुहैया करवाने में असफल रही है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत मोदी सरकार ने प्रदेश को 45 लाख रुपये दिए हैं। 15 साल से कम उम्र की बच्ची के हिस्से में सिर्फ 5 पैसे आते हैं जिसमें क्या बेटी पढ़ेगी और क्या आगे बढ़ेगी।

श्रीमती झज्ज ने आगे कहा कि युवा मोर्चा के नेता द्वारा महिला प्राचार्या पर की गई टिप्पणी अशोभनीय है जिसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। धरना प्रदर्शन में जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन, महापौर जतिन जायसवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी मनोहर लुनिया, पार्षद यशवर्धन राव, पार्षद राजेश चौधरी, युवा नेता जावेद खान, सुषमा कश्यप, रुकमणी, जया ध्रुव सहित अन्य मौजूद थे।