Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें माड़ महोत्सव में 18 राज्यों के 4086 धावकों ने लिया भाग, मैराथन...

माड़ महोत्सव में 18 राज्यों के 4086 धावकों ने लिया भाग, मैराथन दौड़ में एसपी सुकमा,आईजी बस्तर रेंज और कलेक्टर नारायणपुर ने दो घंटे के भीतर पूरी की 21 किलोमीटर की दूरी

465
0

नारायणपुर। माड़ महोत्सव-बासिंग मेला-2019 के अवसर पर 21 किलोमीटर की अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन दौड़ और 7 किलोमीटर की रन फॉर फन दौड़ में 18 राज्यों के 4086 धावकों जिसमें चार विदेशी धावकों ने भी हिस्सा लिया। बस्तर संभाग के जिला और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी भी दौड़ में धावक के रूप में शामिल हुए। इनमें बस्तर संभाग के कमिश्नर धनंजय देवांगन, नारायणपुर कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा, दंतेवाड़ा कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर विवेकानंद सिन्हा, नारायणपुर पुलिस अधीक्षक आईके एलिसेला, सुकमा पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ल ने भाग लिया।

अधिकारियों ने मैराथन दौड़ निर्धारित अवधि तीन घंटे से एक घंटा पहले यानी दो घंटे के भीतर पूरी की। पुलिस अधीक्षक सुकमा जितेन्द्र शुक्ल ने 1 घंटा 45 मिनट, का समय लिया वहीं पुलिस महानिदेशक बस्तर विवेकानन्द सिन्हा ने 1 घंटा 58 मिनट में दौड़ पूरी की। तो नारायणपुर कलेक्टर पीएस एल्मा भी पीछे नहीं रहे उन्होंने भी 1 घंटा 59 मिनट में सैकड़ों धावकों को पीछे छोड़कर तय समय से काफी पहले दौड़ पूरी की।

मुख्य अतिथि विधायक चंदन कश्यप ने जिला मुख्यालय स्थित शासकीय हॉई स्कूल मैदान में सवेरे 7.40 मिनट पर हरी झण्डी दौड का शुभारंभ किया। ग्राम बासिंग में विजयी पुरूष और महिला धावकों को मैराथन कप, प्रशस्ति पत्र और नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।