Home राजनीति कांग्रेस सरकार द्वारा लिए गए तीनों फैसले राज्य के लिए मील का...

कांग्रेस सरकार द्वारा लिए गए तीनों फैसले राज्य के लिए मील का पत्थर साबित होंगे-आलोक दुबे

349
0

 

जगदलपुर । कांग्रेस सरकार गठन के पहले ही दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस के जन घोषणा पत्र के वायदे के अनुरूप किसानो का कर्जा माफ कर और धान की खरीदी 2500 रु प्रति क्विटंल कर के यह साबित कर दिया कि कांग्रेस जो कहती है वो करती है। उक्त बातें प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहीं।

उन्होंने कहा कि यह छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की राज्य के किसानो के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। यह फैसला भारतीय जनता पार्टी के मुँह पर भी करारा तमाचा है जो लगातार किसानो के कर्ज माफ़ी के वायदे पर प्रदेश मे झूठा भ्रम फैलाने मे लगी थी।

श्री दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झीरम नर संहार के गुनाहगारो को सलाखों के पीछे डालने के लिए विशेष जाँच दल गठित करने का निर्णय ले कर प्रदेश के लाखो कांग्रेस जनों और राज्य की जनता मे एक उम्मीद जगाई है कि अब झीरम का सच सामने आएगा। कांग्रेस सरकार के पहले ही दिन लिए गए तीनो ऐतिहासिक फैसले राज्य के लिए मील का पत्थर साबित होने वाले है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने होनहार बिरवान के होत चिकने पात का अहसास करवाते हुए छ्त्तीसगढ़ मे सुशासन और लोक कल्याणकारी राज्य की स्थापना की नींव रखी है।