Home Uncategorized आज भी महिला हत्या में दहेज है सबसे बड़ी वजह, हर एक...

आज भी महिला हत्या में दहेज है सबसे बड़ी वजह, हर एक घंटे में छह महिलाओं का होता है कत्ल

280
0

नई दिल्ली। भारत में मौजूदा दहेज विरोधी कानून नाकाफी साबित हो रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र के ड्रग्स और क्राइम विभाग (यूएनओडीसी) द्वारा इंटरनेशनल डे फॉर द एलिमिनेशन ऑफ वायलेंस अगेस्ट वीमेन के मौके पर जारी रिपोर्ट के मुताबिक भारत में दहेज के लिए महिलाओं की हत्या का दौर अब भी जारी है।

2016 में भारत में महिलाओं की हत्या की दर 2.8 फीसद थी जो केन्या, तंजानिया और जॉर्डन जैसे देशों से ज्यादा है। रिपोर्ट में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के हवाले से कहा गया कि महिलाओं की हत्या के कुल मामलों में से 40 से 50 फीसद के पीछे दहेज ही वजह रहा। 1999 से 2016 के बीच इस स्थिति में विशेष सुधार देखने को नहीं मिला।

घर सबसे असुरक्षित जगह
2017 में पूरी दुनिया में तकरीबन 87000 महिलाओं की हत्या की गईं, जिनमें से 50 हजार यानी तकरीबन 58 फीसद हत्याएं पति, प्रेमी और परिजनों ने की। हर एक घंटे में छह महिलाओं का कत्ल उनके करीबी कर देते हैं। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि पूरी दुनिया में महिलाओं के लिए उनका घर ही सबसे असुरक्षित जगह है। पूरी दुनिया में प्रति एक लाख महिलाओं में से 1.3 की हत्या करीबी पुरुष या परिजनों के हाथों होती है।