Home राजनीति संतोष बाफना का कार्यकाल असफल रहा है-सलीम रजा

संतोष बाफना का कार्यकाल असफल रहा है-सलीम रजा

351
0

जगदलपुर। बस्तर की सारी समस्याएं कांग्रेस द्वारा पैदा की गयी है। बस्तर में नक्सलवाद भी कांग्रेस की ही देन है। कांग्रेस ने महारानी अस्पताल के मुद्दे पर फ़ोटो खिंचवाने के लिए भूख हड़ताल की लेकिन उस मुद्दे के वे आगे नहीं बढ़ा पाए। उक्त बातें जगदलपुर विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी सलीम रजा ने पत्रवार्ता के दौरान कहीं।

उन्होंने कहा कि चुनाव में उनका मुख्य मुद्दा स्वास्थ्य और शिक्षा है। महारानी अस्पताल को लावारिस छोड़ दिया गया है, डिमरापाल का भी लगभग यही हाल है। जगदलपुर विधानसभा के विकास के मामले में दो बार के विधायक रहे संतोष बाफना का कार्यकाल असफल रहा है।

पहले कांग्रेस ज्वाइन करने और बाद में निर्दलीय चुनाव लड़ने के उनके फैसले के खिलाफ कुछ दिन पूर्व उनके साथ हुई मारपीट के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिन्होंने भी ऐसा किया है वे असामाजिक तत्व हैं और किसी समाज के लोग नहीं हैं, उनका समाज उनके साथ है।