Home राजनीति भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंहदेव न्यायिक हिरासत में, जमानत पर सुनवाई कुछ ही...

भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंहदेव न्यायिक हिरासत में, जमानत पर सुनवाई कुछ ही देर में

278
0

अंबिकापुर । भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंहदेव के विरुद्ध न्यायालय ने स्थाई वारंट जारी किया है। अनुराग सिंहदेव 13 वर्ष पुराने मामले में जारी स्थाई वारंट को निरस्त कराने के लिए अधिवक्ता अशोक दुबे के मार्फ़त न्यायालय में पेश हुए हैं। खबर के लिखे जाने तक अनुराग सिंहदेव न्यायिक हिरासत में है, उनकी ज़मानत पर सुनवाई कुछ देर में होनी है।

ज्ञात हो कि अनुराग सिंहदेव एवं साथियों द्वारा एक आंदोलन किया गया था जिसके कारण उनके विरुद्ध धारा 141,341,34 के तहतगांधीनगर थाने में मामला पंजीबद्ध हुआ था। अनुराग सिंहदेव उस समय युवा मोर्चा के ज़िलाध्यक्ष थे। प्रकरण में पुलिस ने चालान पेश किया और अनुराग सिंहदेव और उनके साथियों को फ़रार बता दिया जिसके आधार पर न्यायालय ने 2006 से स्थाई वारंट जारी कर दिया था।