Home Uncategorized भाजपा ने विस प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी, जगदलपुर सीट पर...

भाजपा ने विस प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी, जगदलपुर सीट पर सस्पेंस खत्म, संतोष बाफना लड़ेंगे चुनाव

311
0

जगदलपुर। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री और समिति के सदस्य जे पी नड्डा ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी के 90 में से 77 प्रत्याशियों का ऐलान किया। श्री नड्डा ने बताया कि 14 सीटें महिलायें, 25 टिकट युवा, 19 टिकट एसटी, 10 टिकट एससी वर्ग को दी गई हैं। समाज के सभी वर्गों को इसमें शामिल किया गया है। 14 सीटों में परिवर्तन किया गया है।

बस्तर संभाग की 12 सीटों के प्रत्याशियों की भी घोषणा हो गई है। जगदलपुर विधानसभा सीट को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। इस सीट पर विधायक रहे संतोष बाफना पर भाजपा ने फिर से भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दी है। बस्तर से सुभाउ कश्यप,चित्रकोट से लच्छू राम कश्यप, दंतेवाड़ा से भीमा मंडावी, कोंटा से धनीराम बरसे, बीजापुर से महेश गागड़ा, नारायणपुर से केदार कश्यप, केशकाल से हरिशंकर नेताम, कांकेर से हीरा मरकाम, कोंडागांव से लता उसेंडी, भानुप्रतापपुर से देवलाल दुग्गा और अंतागढ़ से विक्रम उसेंडी को टिकट मिली है।